-----------------------------------
फाल्गुन की धूप नशीली सी।।
-----------------------------------
देखो निश्छल नयन लिए जाती है परी सलोनी सी
फाल्गुन की धूप नशीली सी।
इंद्रधनुष से अधर सजें है
अम्बर तक के नयन गढ़े हैं
रुक गए बटोही राहों में
इस रात मरेंगे आहों में
लटपट लटपट चाल चले कैसी यह मृगनयनी सी
फाल्गुन की धूप नशीली सी।।
तू मनोहरी के राग देख
नयन पलको का विराम देख
मुस्कान देख, भटकाव देख
जग में फिर तू कोहराम देख
चंचल चपला अटपट लटपट लड़की देखो भोली सी
फाल्गुन की धूप नशीली सी।
गन्तव्य देख मन्तव्य देख
चारों धामों के महंत देख
दीदार देख , तू वार देख
नयनों से चलती कटार देख
चपला चलती कंचन जल देह देखो ये कैसी सजीली सी
फाल्गुन की धूप नशीले सी
गगन देखो मुस्कान छोड़ता
सौंदर्य निशा का तम निचोड़ता
अपलक दृष्टि भावविभोर
तेरे रूप लावण्य का ऐसा शोर
चंचल देह लता बढ़ती यह देखो कसी कटीली सी
फाल्गुन की धूप नशीली सी
तू सुहासिनी सुमधुर हवा बसन्ती सी
लहलहाती पीली सरसों सी
कानों में मलय की झंकार मधुर
तेरे शब्द में झंकृत व्याप्त सुरूर
अटपट झटपट रूप रचाती तू है नई नवेली सी
फाल्गुन की धूप नशीली सी।
नयनों में निज नयना अटके
अधरों में मधुर अधर भटके
तू हंसी कली खिलती खिलती
रति कामायुध जग को छलती
चन्दन गन्ध चपल चलती, चांदनी तू अलबेली सी
फाल्गुन की धूप नशीली सी
गालों पर मधुर मास झलका
यौवन का रस छलका छलका
नाभी हो जैसे सिंधू भँवर
डूब जाये हर सफल भ्रमर
बलखाती शर्माती सरिता चलती अजब रंगीली सी
फाल्गुन की धूप नशीली सी
-----------------------------------
विकास कुमार
-----------------------------------
