ये कैसा इंसान का इंसान पर क़हर है
धुआँ धुआँ आज मेरा देखो शहर है
कुछ नहीं दिखता साफ़ है सब धुँधला
इंसान हो नहीं सकता ये शैतानों की महर है
चलना है मुश्किल, उड़ना है मुश्किल यहाँ
मंज़िल हो गई दूर रूक गया हर सफ़र है
बच्चे, बूढ़े, जवान सब के सब हैं परेशान
घुटती साँस हवाओं में जैसे मिला ज़हर है
बात है ये हर साल की करते वो ही काम
आदलत, सरकार सब यहाँ बे-असर है
मलते आँखो को हम साफ़ नहीं दिखता
धुँधली है सोच यहाँ या धुँधली नजर है
दे रहा चेतावनी विश्व की जाना मत वहाँ
हो रहे शर्मिंदा झुक रही हमारी नजर है
जलाते हो क्या तुम, मिलता है तुम्हें क्या
मर रहा इंसान हो रहा मुश्किल बसर है
ये कैसा इंसान का इंसान पर क़हर है
धुआँ धुआँ आज मेरा देखो शहर है