सुख-दुख के अफ़साने का,
ये राज़ है सदा मुस्कुराने का,
ये पल दो पल की रिश्तेदारी नहीं,
ये तो फ़र्ज है उम्र भर निभाने का,
जिन्दगी में आकर कभी ना वापस जाने का,
ना जानें क्यों एक अजीब सी डोर में बंध जाने का,
इसमें होती नहीं हैं शर्तें,
ये तो नाम है खुद एक शर्त में बंध जाने का,
ये तो फ़र्ज है उम्र भर निभाने का
दोस्ती दर्द नहीं रोने रुलाने का,
ये तो अरमान है एक ख़ुशी के आशियाने का,
इसे काँटा ना समझना कोई,
ये तो फूल है जिन्दगी की राहों को महकाने का,
ये तो फ़र्ज है उम्र भर निभाने का,
दोस्ती नाम है दोस्तों में खुशियाँ बिखेर जाने का,
आँखों के आँसूओं का नूर में बदल जाने का,
ये तो अपनी ही तकदीर में लिखी होती है,
धीरे-धीरे खुद अफ़साना बन जाती है ज़माने का,
ये तो फ़र्ज है उम्र भर निभाने का,
दोस्ती नाम है कुछ खोकर भी सब कुछ पाने का,
खुद रोकर भी अपने दोस्त को हँसाने का,
इसमें प्यार भी है और तक़रार भी,
दोस्ती तो नाम है उस तक़रार में भी अपने यार को मनाने का,
ये तो फ़र्ज है उम्र भर निभाने का
कभी याद रखने का और कभी भूल जाने का
कभी उसका फ़ोन काटने का कभी बार बार मिलाने का
ग़ुस्सा प्यार लड़ाई झगड़ा तक़रार रूठने का और मनाने का
सबको मिलता मौक़ा एक बार दोस्त बनाने का
ये नहीं रिश्ता सिर्फ़ एक दिन मनाने का
ये जश्न है पूरी ज़िंदगी मनाने का