याद करता नहीं कोई हमें आज अब हमें हिचकियाँ भी नहीं आतीं। ग़लती पर कोई डाँटे हमें ज़ोर से रोयें हम, अब सिसकियाँ भी नहीं आतीं। बनायें काग़ज़ की कश्ती नहाएँ नंगे वो बारिश और मस्तियाँ भी नहीं आतीं। खींच तान तो आज ख़ुद से ख़ुद की है खेलें हम जिससे वो रस्सियाँ भी नहीं आतीं। सुनसान हैं गलियाँ आज गाँव की दिखता न डाकिया, चिट्ठियाँ भी नहीं आतीं। बच्चों को किताबों में दिखा देते हम शहरों में भैंस और बकरियाँ भी नहीं आतीं। कहने को तो सब कुछ मिलता खाने को वो लड्डू का स्वाद, मठरियाँ भी नहीं आतीं। मन बहलाने को बहुत कुछ पर मज़ा नहीं यहाँ सर्कस और नौटंकियाँ भी नहीं आतीं। याद करता नहीं कोई हमें आज अब हमें हिचकियाँ भी नहीं आतीं।