वो नहीं करते तो न करें, मैं ही बात करूँ
सोचता हूँ हो जाऊँ छोटा मैं शुरूवात करूँ
क्या मिलता है होकर ख़फ़ा एक दूसरे से हमें
सोचता हूँ मैं ही फिर से बहाल ताल्लुक़ात करूँ
दिन के उजाले में मिलें तो मुँह न फेरना पड़े
क्यों मैं सोच सोच कर काली अपनी रात करूँ
कब तक उठाये फिरूँ मैं बही खाते शिकायतों के
सोचता हूँ फाड़ दूँ पन्ने ख़त्म हिसाब किताब करूँ
न वो आये इधर, न मैं गया उधर बहुत दिन हुये
चलूँ मैं आज घर से अपने जाके मुलाक़ात करूँ
वो नहीं करते तो न करें, मैं ही बात करूँ
सोचता हूँ हो जाऊँ छोटा मैं शुरूवात करूँ
क्या मिलता है होकर ख़फ़ा एक दूसरे से हमें
सोचता हूँ मैं ही फिर से बहाल ताल्लुक़ात करूँ