सासें हैं फिर भी ज़िंदा होने को जी चाहता है, उड़ जाऊँ ज़िन्दगी के साथ परिंदा होने को जी चाहता है कर दे शायद आज फिर पूरी मेरी हर फरमाईश, आज फिर फरमाईशों का पुलिंदा होने को जी चाहता है मिला नहीं उससे जाने कितने दिन बीत गये, खटखटायें दरवाज़ा दोस्त के सामने शर्मिंदा होने को जी चाहता है डरने लगा हूँ बारीशों से मैं पता नहीं क्यों, खेलना चाहता कीचड़ में गदां होने को जी चाहता है तरसे लोग मेरे लिये चाहे बस मुझे ही मुझे जैसे हो अमावस्या में चंदा होने को जी चाहता है सासें हैं फिर भी ज़िंदा होने को जी चाहता है, उड़ जाऊँ ज़िन्दगी के साथ परिंदा होने को जी चाहता है