संदेश तो आये बहुत, पर कोई मेहमान नहीं आया बदल गई दिपावली आज किसे ने गले नहीं लगाया बस और बस मोबाईल तक सिमट गये त्यौहार संदेशों की बाढ़ से भर गया मोबाईल फिर एक बार क्या दिये, खील, बताशे कौन यहाँ गया बाज़ार न हाथ था सिर पे न देखा किसी के आँखो में प्यार बदल गया मैं, बदल गया वो, बदल गया व्यवहार सोचना होगा, समझना होगा, करना होगा विचार कह कर भला बुरा किसी ने हमें आज नहीं रूलाया संदेश तो आये बहुत, पर कोई मेहमान नहीं आया बदल गई दिपावली आज किसे ने गले नहीं लगाया था बचपन तो तीज त्यौहार का अपना मज़ा था जब भागते थे दिन भर बैठना घर में एक सज़ा था थी ये नियती है शायद खेल ये ऊपर वाले ने रचा था दिल विरान विरान पर मोबाईल संदेशों से भरा था मानव ने बनाया जिन्हें, मानव खुद उनसे घिरा था ज़िन्दा कहना है मुश्किल, सासें लिये वो मरा था पटाखों पर पाबंदी आदलत ने था फ़रमान सुनाया संदेश तो आये बहुत, पर कोई मेहमान नहीं आया बदल गई दिपावली आज किसे ने गले नहीं लगाया