सफ़र, सफर की बात है,
किसी को मिलती मंज़िल, किसी को नहीं..
सफ़र, सफर की बात है,
कभी होती ख़ुशियों की सौग़ात, कभी ग़म..
ख़बर, ख़बर की बात है,
किसी को दुशमन दिखता, किसी को दोस्त..
नज़र, नज़र की बात है,
कभी कोई खो जाता यहाँ, कभी मिलता..
शहर, शहर की बात है,
किसी को किनारा मिलता, किसी को नहीं..
लहर, लहर की बात है,
कभी बात दिल पर लगती, कभी नहीं..
असर, असर की बात है,
किसी को चलना आ जाता, किसी को नहीं..
डगर, डगर की बात है,
किसी को मिलती मंज़िल, किसी को नहीं..
सफ़र, सफर की बात है,