प्यार करने के बहाने ढूँढो यारों
गिले शिकवे के तो हज़ार बहाने हैं
बात करो तो बस प्यार की करो
मत भूलो कि हम किसके दिवाने हैं
इसका काम, उसका काम, मेरा काम
ये बस मन बहलाने के अफ़साने हैं
कौन क्या है यहाँ सब पता है सबको
क्या हम अब तक एक दूजे से अनजाने हैं
दुनियाँ दे रही मिसाल आज इस परिवार की
डरते नहीं हम जलने से हम वो परवाने हैं
हरकतें बच्चों की बच्चे ही करें तो अचछा
हम बाल बच्चेदार और बहुत सियाने हैं
कर लो वादा आज आपसी ऐकता, प्यार का
क़दम क़दम हम सबको वादे निभाने हैं
काम कर कर नाम करना है अपना हमें
ज़माने को अपने काम ही दिखलाने हैं
प्यार करने के बहाने ढूँढो यारों
गिले शिकवे के तो हज़ार बहाने हैं
बात करो तो बस प्यार की करो
मत भूलो कि हम किसके दिवाने हैं