नींद कहाँ आती है मोहब्बत में जाग कर ख़्वाबों में रात गुज़ारी है देखता हूँ रोज़ उन्हें बस छू नहीं पाता ये रस्में मोहब्बत की लाचारी है हो जाये जो होना है अब फ़ैसला हो हमने भी कर ली जंग की तैयारी है चाँद को छोड़ो अकेला तो दीदार हो हर पल यहाँ सितारों की पहरेदारी है कहने को खिले हैं फूल कई बगिया में होती बहार उनसे महकती फुलवारी है चले जाना है ये जिस्म को एक दिन सफ़र जब तलक आत्मा की सवारी है नींद कहाँ आती है मोहब्बत में जाग कर ख़्वाबों में रात गुज़ारी है देखता हूँ रोज़ उन्हें बस छू नहीं पाता ये रस्में मोहब्बत की लाचारी है