मुश्किलों से अपनी दो चार हाथ करते हैं
चलो आज आमने सामने बात करते हैं
क्यों खेले खेल हम आँख मिचौली का
बुलाओ सबको आज मुलाक़ात करते हैं
लोग तो सोचते रहे और वो कर न पाये
हम चलकर नई राह नई शुरुवात करते हैं
निशाने पर रहे हम हर पल कहें बात अपनी
दिन को दिन और रात को रात करते हैं
बातें होशो हवास में की जायें तो बेहतर है
हम एक तरफ अपने जज़्बात करते हैं
फ़र्क़ की बात करोगे तो निकल जायेंगे बहुत
इंसान तो इंसान है सबकी एक जात करते हैं
मुश्किलों से अपनी दो चार हाथ करते हैं
चलो आज आमने सामने बात करते हैं
क्यों खेले खेल हम आँख मिचौली का
बुलाओ सबको आज मुलाक़ात करते हैं