मिट जायें जो रबड़ से अब वो त्रुटियाँ नहीं होती क्यों आख़िर क्यों अब गरमी की छुट्टियाँ नहीं होती रास्ते तो बहुत हैं चलने को मन नही करता कि चलें क्योंकि वो पसंदीदा रास्ते और बटया नहीं होती नींद तो आ ही जाती है जब थक कर आते हैं हम कहाँ सकूँ का अहसास अब वो खटीया नहीं होती जाते काम को आने का समय मालूम होता नहीं क्यों वो समयसूची और स्कूल की घंटीयां नहीं होती होती लड़ाई बहुत कुछ वजह से और कुछ बेवजह वो रूठना,मनाना, वो अब्बा और कट्टीयां नहीं होती खाते तो सब हैं जो मिल जाये आज पेट भरने को माँ के हाथ का स्वाद, वो चूल्हा,भट्टीयां नहीं होती खेल तो आज ज़िन्दगी खेल रही है साथ हमारे अब वो पिठू, पतंग, कंचे, सखी, सखियाँ नहीं होती मिट जायें जो रबड़ से अब वो त्रुटियाँ नहीं होती क्यों आख़िर क्यों अब गरमी की छुट्टियाँ नहीं होती