मौत का किस्सा नया नहीं
है कौन आया जो गया नहीं।
चिरागों ने इक दोस्त बनाया
कह दो कि वो हवा नहीं।
खामोशी के तुम शोर में थे
हमने भी कुछ कहा नहीं।
बुढ़ापा तो होता है बचपन
प्रेम ही दो तुम ,दया नहीं।
चूड़ी ,बिंदी , काजल सब हैं
ज़रा सी बस वो हया नहीं।
रूह ने रोग पाल लिया है
दुआ ही दो अब दवा नहीं।