मर गये वो सब बस कुछ अफ़वाहों से
तुम क्या पूछोगे अब सवाल गवाहों से
गिर चुके है तुम बहुत उठना है मुश्किल
सँभलों नहीं तो गिर जाओगे निगाहों से
सवाल, सवाल तो बहुत हैं पर जवाब नहीं
पूछो सवाल बच्चे से लिपटी माँ की बाँहों से
चल रहे जिस पर वो नई नहीं डगर जान लो
तुमसे पहले भी गुज़र चुका है कोई इन राहों से
चाहते तो सब हैं जीना पर ज़िन्दगी नसीब नहीं
काश मिल सकती कुछ सांसें सिरफ चाहों से
कहने को तो मना रहे हम जश्न आजादी का
मना लेना जश्न तुम सुनसान सड़कों, चौराहों से
मर गये वो सब बस कुछ अफ़वाहों से
तुम क्या पूछोगे अब सवाल गवाहों से