मैंने तो बहुत छुपा के रखा दुख पर आँखों ने बता ही दिया छलक छलक के बाते चाँद तारों की करते रहे हम आईना जुगनुओं ने दिखा दिया चमक चमक के बड़ी गहरी नींद लगी थी बहुत दिनों बाद परेशानियों ने उठा दिया मुझे थपक थपक के खुशीयों से अभी सामना नहीं हुआ वो खेल रही है आँख मिचोली दुबक दुबक के सोचता हूँ तो परेशान हो जाता हूँ कोई कैसे जी सकता ज़िन्दगी सुबक सुबक के कभी बहुत शौक़ था पीने का मुझे आज ख़त्म हो गये जाम साकी से छलक छलक के कर रहा मैं कोशीश की मान जाये वो और आयें मेरे पास खुशीयां ठुमक ठुमक के