कोई बताये कि कैसे बितायें रातें हम अपनी घूमने गया है कहीं चाँद मेरे शहर का उफ़ान पर है संमदर देख स्याहा काली रात घुसने को है पानी घर में उँची उँची लहर का मना लेते दिल को हम अपने पर करें क्या जुदाई मसला नहीं ये पहर दो पहर का बड़े जुदा जुदा हैं तरीके उनके प्यार करने के मोहब्बत की है तो करेंगे सामना हर क़हर का मर जाता है करने वाला मोहब्बत जुदाई हो जो काम नहीं यहाँ किसी फंदे का या ज़हर का शुक्र है कि है ऱिवाज यहाँ आने का, जाने का कैसे करें हम शुक्रिया खुदा की इस महर का कोई बताये कि कैसे बितायें रातें हम अपनी घूमने गया है कहीं चाँद मेरे शहर का उफ़ान पर है संमदर देख स्याहा काली रात घुसने को है पानी घर में उँची उँची लहर का