किया है जो इश्क़ तो मेरे यार कुछ परेशानियाँ तो होंगी नींद न आना, बड़बड़ाना, जैसी कुछ निशानियाँ तो होंगी लोग करने लग जायेंगे बातें तुम्हारे प्यार के बारे में बहुत लैला मजनू, श्री फ़रहाद, जैसी कुछ कहानियाँ तो होंगी क्या क्या होता है प्यार में सब पता चल जायेगा धीरे धीरे दुपट्टे का सरकना, आँखों का मटकना, जैसी कुछ मेहरबानियाँ तो होंगी मोहब्बत नादाँ होती है और सोचती, समझती बहुत कम ही है छुप कर मिलना और पकड़े जाना जैसी कुछ नादानियाँ तो होंगी कभी तुम बुलाआगे तो वो नहीं आयेंगे, और कभी तुम नहीं जाओगे बात चीत बंद होना, न मिलना मिलाना जैसी कुछ बेचैनीयाँ तो होंगी कभी वो कुछ कहेगा, कभी ये कुछ कहेगा और सुनना पड़ेगा कानाफूसी, बातों का पतंगड़, जैसी कुछ ग़लतफ़हमीयाँ तो होंगी किया है जो इश्क़ तो मेरे यार कुछ परेशानियाँ तो होंगी नींद न आना, बड़बड़ाना, जैसी कुछ निशानियाँ तो होंगी