किसी ने आज फिर उसी तरह मेरा दरवाज़ा खटखटाया है लगता है जैसे सालों बाद कोई पुराना दोस्त मिलने को आया है दोस्ती के वादे होते हैं मज़बूत बड़े वो ही वादा आज उसने निभाया है मिलने पे तो जाने क्या हाल होगा मेरा अभी तो सोच के मन मुस्कुराया है समय तो जैसे उड़ चुका पंख लगा के पर वक़्त जैसे लौट के फिर आया है मैं बना न बना कुछ मुझे ग़म नहीं ख़ुशी है कि दोस्त कुछ बनके आया है कहाँ होती है क़िस्मत अच्छी मेरी जैसी सोच के ये मन मेरा ख़ुद पे इतराया है मुलाक़ात आज हो ही जायेगी उससे साले ने बड़ा मुझको तड़पाया है किसी ने आज फिर उसी तरह मेरा दरवाज़ा खटखटाया है लगता है जैसे सालों बाद कोई पुराना दोस्त मिलने को आया है