किसी की इज़्ज़त तार तार करना चाहता हूँ मैं आज चापलूसी से इंकार करना चाहता हूँ सूरज को दिखाना चाहता हूँ आईना मैं आज जुगनुओं से रौशनी मैं गुलज़ार करना चाहता हूँ नफरतों से तो कुछ मिला नहीं किसी को मैं थोड़ा इंसानियत का इज़हार करना चाहता हूँ खड़ा रहूँ मैं भी गर तो क्या मिल जायेगा मुझे मैं जल्दी से ख़त्म ये क़तार करना चाहता हूँ सह चुका मैं बहुत आज तक बोला नहीं कुछ आज़ मैं बस दुश्मनों पर अपने वार करना चाहता हूँ क्या हूँ मैं, कौन हूँ, क्या पहचान है मेरी शाहदत ही सही मैं जान निसार करना चाहता हूँ सही है, चलता है, हम क्या कर सकते हैं नहीं चलेगा अब मैं ज़िन्दगी शानदार करना चाहता हूँ क्या कमा लिया किसी ने यहाँ इधर उधर करके मैं सीधा सच्चा साँसों का व्यापार करना चाहता हूँ