खेलें बच्चे, खेलों से ही बच्चों की पहचान हो
करे कोशिश हम कि न कोई मैदान सुनसान हो
खेलों से भी बदली जा सकती हैं ज़िन्दगियाँ
दे हम बढ़ावा बच्चों को हौसलों से उड़ान हो
जो मिलें मिनट पाँच तो खेलो खेल मनपसंद
कर के दिखा दो बस सब जो मन में अरमान हो
खेल कूद ज़रूरी उतना ही जितनी ज़रूरी है पढ़ाई
बच्चा हो खेल कूद में आगे पढ़ाई में भी गुणवान हो
मेबाईल ने छीन लिया है आज बच्चों को मैदानों से
दें मौक़ा बच्चों को ताकि खेलने की राह आसान हो
बढ़े वो, खेल खेल में चमके अंतराष्ट्रीय स्तर पर
हर खेल में सबसे आगे बस हमारा हिन्दुस्तान हो
बना लो तुम झुंड अपने अपने और शुरू करो खेल
गर्व से ऊँचा सर हो हमारा जब जब तुम्हारा सम्मान हो
खेलें बच्चे, खेलों से ही बच्चों की पहचान हो
करे कोशिश हम कि न कोई मैदान सुनसान हो
खेलों से भी बदली जा सकती हैं ज़िन्दगियाँ
दे हम बढ़ावा बच्चों को हौसलों से उड़ान हो