खाता क़सम वो देश पर मर मिटने की
दिल में उसके देशभक्ति का तूफ़ान रहता है
वो मरता नहीं अमर हो जाता है शहीद हो कर
जवान होता है वो उम्र भर जवान रहता है
कहाँ मजाल दुश्मन की जो आँख उठाये वो
हमारे जवानों का गूँजता वहां फ़रमान रहता है
कहाँ नसीब होता है हर किसी को वो यहाँ
तिरंगा उसकी आन बान और शान रहता है
बरसों तक याद की जाती है शहादत उसकी
देश के दिल हमेशा उसके लिये सम्मान रहता है
उन्हीं की बदौलत मिलता है हम सकूँ आज़ादी का
कर रहा रक्षा हमारी सोच ये इत्मिनान रहता है
बच्चे, घर परिवार, दोस्त छोड़ कर चला जाता वो
बिना उसके घर उसका हर पल सुनसान रहता है
फ़र्क़ करते हैं सब यहाँ उसके इस बलिदान पर
देश के नागरिक की वो बनकर मुसकान रहता है
खाता क़सम वो देश पर मर मिटने की
दिल में उसके देशभक्ति का तूफ़ान रहता है
वो मरता नहीं अमर हो जाता है शहीद हो कर
जवान होता है वो उम्र भर जवान रहता है