करता हूँ प्यार तो लोग दिवाना समझते हैं मेरे अपने ही मुझे यहाँ बेगाना समझते हैं जलता हूँ मैं जलने में भी मज़ा जब हो शमां लेकर आते हैं मशालें मुझे परवाना समझते हैं मैं आज हूँ, अभी हूँ, यहीं हूँ वो नहीं जानते मगर पता नहीं क्यों वो मुझे गुज़रा ज़माना समझते हैं जानता हूँ मैं कौन क्या है यहाँ पर कहता नहीं मैं होते हैं खुश बहुत वो मुझे अनजाना समझते हैं ख़ुशी देने का काम मेरा बस करता वो ही हूँ मैं कड़ी धूप में आते पास मुझे शामयाना समझते हैं नहीं, नहीं मैं तो कुछ भी नहीं ये तो शब्दों का जादू है लिखता कुछ जज़्बात अंदाज शायराना समझते हैं करने की आदत है माफ़ मुझे देते नहीं सज़ा कभी फिर करते भूल वो माफ़ी मेरी नज़राना समझते हैं करता हूँ प्यार तो लोग दिवाना समझते हैं मेरे अपने ही मुझे यहाँ बेगाना समझते हैं जलता हूँ मैं जलने में भी मज़ा जब हो शमां लेकर आते हैं मशालें मुझे परवाना समझते हैं