बस उम्र सफर कर रही है और मैं ख्वाहिशे लेकर वहीं खड़ा हूँ..!! लोग जा रहें आ रहें हैं और मैं गुज़ारिशें लेकर वहीं खड़ा हूँ ..!! कोई सुनता नहीं फ़रियाद किसी की और मैं सिफ़ारिशें लेकर वहीं खड़ा हूँ..!! दुशमन मेरा निकल गया बहुत आगे..!! और मैं रंजिशें लेकर वहीं खड़ा हूँ..!! कामयाब हो गयी हर चाल उनकी और मैं साज़िशें लेकर वहीं खड़ा हूँ..!! जलाने वाले तो जला चुके बस्तियाँ और मैं माचिसें लेकर वहीं खड़ा हूँ..!! छुट चुका है हाथ आज दोस्तों का और मैं नाव, बारिशें लेकर वहीं खड़ा हूँ..!! जानता हूँ कि कोई नहीं मनायेगा मुझे और मैं फ़रमाईशें लेकर वहीं खड़ा हूँ..!! विकास बंसल ( प्रथम दो पक्तियाँ साभार अनाम द्वारा)