जुगनू आये हैं चाँद चुराने तुम उसकी पहेरदारी तो करो जलने के तैयार परवाना यहाँ शमाओं तुम तैयारी तो करो साँसें तैयार हैं साथ निभाने को थोड़ी तुम वफ़ादारी तो करो ये फ़िज़ायें माँग रहीं हैं सूद तुम तैयार फुलवारी तो करो बच्चों को आसान है खुश करना खिलौनों की दुकानदारी तो करो सब आ जायेंगे साथ देने तुम्हारा साबित अपनी लाचारी तो करो जाना है एक दिन चार कंधों पर कुछ दिन पैरों की सवारी तो करो पैसा बना देता दुशमन अपनो को इससे ज़रा एक बार यारी तो करो जुगनु आये हैं चाँद चुराने तुम उसकी पहेरदारी तो करो जलने के तैयार परवाना यहाँ शमाओं तुम तैयारी तो करो