सूद नहीं मुझे तो दोस्त अब असल देने को आ सकूँ कहाँ तेरे बिन ज़िन्दगी में दख़ल देने को आ जो देखे थे सपने हमने साथ साथ पगडंडियों पे हक़ीक़त में उन सब सपनों को बदल देने को आ देखता हूँ आइना रोज़ पर पहचान नहीं पाता मैं पहचान ले दुनिया जिसे मुझे तू शक्ल देने को आ बचपना नादान था बहुत जवानी सियानी है बहुत लौटा दे बचपन वो बचपन वाली अक़्ल देने को आ बड़ा हूँ उम्र से और पैसे से पर कमजोर हूँ बिन तेरे संजीदगियों से निकल जाऊँ थोड़ा बल देने को आ जो तू करता था वो मैं भी करूँ तो हो जाऊँगा ख़ुश पकड़ा दे मेरे हाथ में वो पर्ची तू मुझे नक़ल देने को आ सूद नहीं मुझे तो दोस्त अब असल देने को आ सकूँ कहाँ तेरे बिन ज़िन्दगी में दख़ल देने को आ जो देखे थे सपने हमने साथ साथ पगडंडियों पे हक़ीक़त में उन सब सपनों को बदल देने को आ