हो जाते हैं टकराव ज़िन्दगी में यहाँ
क्या करें ख़त्म ये मसला नहीं होता
चल चल तो सब को साथ लेके चल
अकेले चलने से क़ाफ़िला नहीं होता
हटा दिये हैं हमने आईने सब घर से
करे सामना ख़ुद से हौसला नहीं होता
बच्चों का खेल नहीं है ये ज़िन्दगी
सिक्का उछाल के फ़ैसला नहीं होता
जो सुन लेते तुम बुज़ुर्गों की सलाह
आता न तूफ़ान, जलजला नहीं होता
हो जाते हैं टकराव ज़िन्दगी में यहाँ
क्या करें ख़त्म ये मसला नहीं होता