इतिहास को झूला झुलाया जाये चलो आज हिन्दी को बुलाया जाये लिखते हैं पत्र किसी को आज फिर हिन्दी के शब्दों से उसे रूलाया जाये हिन्दोस्तान है वतन, कण कण में हो हिन्दी मात्रभाषा के साथ माँ का फ़र्ज़ निभाया जाये बहुत गा चुके हमें अंग्रेज़ी की नर्सरी राइम्स गा के लोरी आज बच्चे को सुलाया जाये गिर चुका है स्तर बहुत अपनी हिन्दी का करके प्रयास स्तर हिन्दी का उठाया जाये A B C D से नहीं हैं मेरे गिले शिकवे कोई कभी कभी अ आ इ ई भी सुनाया जाये कहीं हम फिर बन ना जाये ग़ुलाम हिन्दोस्तान को हिन्दी से पहचाना जाये इतिहास को झूला झुलाया जाये चलो आज हिन्दी को बुलाया जाये