है बार्बी डॉल गुड़िया रानी मेरी बहना है
करती खटपट है नटखट सबका कहना है
है बिल्लो रानी सुनती है रात दिन वो कहानी
खाती लड्डू पेड़े दूध बताशा और पीती पानी
करती खूब हल्ला हंसती रहती वो खिल खिल
करती रौशनी घर में तारों की तरह झील मिल
कहता कोई काम मैं तो दौड़ी चली जाती है
और जो ना मिलूं मैं तो उदास हो जाती है
कभी वो बहलाती मन मेरा और कभी भाई बहलाता है
होता प्यारा बंधन तभी त्यौहार रक्षा बंधन कहलाता है
चाहे वो बहुत कम कभी भी ना चाहे हमसे ज्यादा
बाँधी राखी कलाई पे ले लिया रक्षा का वादा
हर दुःख उसका मेरा और हर वार मुझे सहना है
है बार्बी डॉल गुड़िया रानी मेरी बहना है
करती खटपट है नटखट सबका कहना है