दोस्त साथ तो रोने में भी शान है दोस्त नहीं साथ तो महफ़िलें भी शमशान हैं दोस्त ही मेरी पहचान है दोस्त साथ तो लहरों में भी साहिल है ज़िन्दगी है सफर तो दोस्त मंज़िल है देख कर दोस्ती जमाना हैरान है दोस्त ही मेरी पहचान है दोस्त साथ तो कहाँ कोई मुश्किल है ख़ुशनसीब हूँ मैं जो मुझे दोस्त की दोस्ती हासिल है मैं परेशान तो दोस्त भी परेशान है दोस्त ही मेरी पहचान है दोस्त साथ तो ये ज़िन्दगी मुक़ाबिल है ख़ुशनसीब है वो जो दोस्ती के क़ाबिल है दोस्त साथ तो हौसलों से उड़ान है दोस्त ही मेरी पहचान है दोस्त साथ तो ख़ुशियाँ ज़िन्दगी में शामिल हैं दोस्त बुलाते तुझे तेरे दोस्त फाज़िल हैं याद कर रहा दोस्त हिचकियों से परेशान है दोस्त ही मेरी पहचान है