दिवाली है आने वाली कहके
वो अपने बच्चों का मन बहलाता है
और कुछ दे नहीं सकता दिलासे के सिवा
क्योंकि वो मिट्टी के दिये बनाता है
घरों में भले ही पसरा रहता अंधेरा उसके
हुनर से अपने हज़ारों घरों को रोशन कर जाता है
साल में एक दिन दिवाली का उसके लिये
पूरे साल पेट भरने के लिये गुज़र जाता है
दिवाली है आने वाली कहके
वो अपने बच्चों का मन बहलाता है
और कुछ दे नहीं सकता दिलासे के सिवा
क्योंकि वो मिट्टी के दिये बनाता है