रोज मैं यंहा एक नया खुलासा देखता हूँ
चुपचाप खड़ा रहता भीड़ में तमाशा देखता हूँ
दिया वोट, खायी चोट, क्या ये और क्या वो
चुपचाप खड़ा रहता मैं हताशा देखता हूँ
क्या जरूरी है वो सब जो ये सब बोलते हैं
चुपचाप खड़ा रहता मैं अभद्र भाषा देखता हूँ
कहने को तो अच्छे दिन आने थे हम सबके
चुपचाप खड़ा रहता ये ठंड और कुहासा देखता हूँ
गीली हो गयी आँखें वो सब जो थी आशावादी
चुपचाप खड़ा रहता आँखों में मैं निराशा देखता हूँ
रोज मैं यंहा एक नया खुलासा देखता हूँ
चुपचाप खड़ा रहता भीड़ में तमाशा देखता हूँ