चलता ही जा रहा है साँसों का दौर
ख़ुदा का ये नायाब नज़राना सा लगता है
चलती जा रही ज़िंदगी मज़े में
जीने का अंदाज़ कुछ शायराना सा लगता है
चलता कभी, सम्भलता, तो कभी गिरता
हर दर पे मुझे मयख़ाना सा लगता है
चलती जा रही जो ज़ुबान बेक़ाबू होके
उसका मुझे बहकना सा लगता है
चलता जो ढूंढने किसी अक़्लमंद को
हर शख़्स पता नहीं क्यों दीवाना सा लगता है
चलती है बात जब कल की तो याद नहीं
बीत गया जैसे एक ज़माना सा लगता है
चलता हूँ दूर मैं हर ग़म से भागना चाहता
पर जल जाता शमा पे परवाना सा लगता है