चलने हैं कई रास्ते यहाँ चल चल के
दिखा देंगे हम हवाओं का रूख बदल के
मिलों गले सबसे पर मिलना सँभल सँभल के
दिखा देंगे हम हवाओं का रूख बदल के
दिखा देता है औक़ात अंधेरों को चाँद निकल के
दिखा देंगे हम हवाओं का रूख बदल के
क्या खूब थे लम्हें बचपन वाले उथल पुथल के
दिखा देंगे हम हवाओं का रूख बदल के
जागते हैं अरमान करने को कुछ मचल मचल के
दिखा देंगे हम हवाओं का रूख बदल के
चौकन्ना रहना आते हैं लोग किरदार बदल बदल के
दिखा देंगे हम हवाओं का रूख बदल के
चलने हैं कई रास्ते यहाँ चल चल के
दिखा देंगे हम हवाओं का रूख बदल के