भारत के वीर शहीदों को कोटि कोटि नमन जान की बाज़ी लगा के बनाया खुशहाल चमन पैड़ोसी था हमारा चालाक थे ना-पाक इरादे निकल पड़े वार जवान भारत के लाल शहजादे जान पे खेल करने को पुरे अपने अपने वादे चले गए हो गए शहीद छोड़ अपनी वीरता के यादें कर अपने साहस से एक एक दुश्मन का दमन भारत के वीर शहीदों को कोटि कोटि नमन जान की बाज़ी लगा के बनाया खुशहाल चमन करता हरकतें बार बार ना-पाक आता नहीं बाज़ चल दिए जवान हमारे जब दी भारत माता नें आवाज़ उलटे पाँव भागे दुश्मन जब बनके गिरे वो गाज फरहा के झंडा चोटी पे किया कायम अपना राज वो गए छोड़ दुनियां करके देश में चैनों-अमन भारत के वीर शहीदों को कोटि कोटि नमन जान की बाज़ी लगा के बनाया खुशहाल चमन