बच्चों का आप बस बच्चा रहने दो
न खेलो उनके बचपन से हर बार तुम
न पकड़ाओ उनके हाथों में औज़ार तुम
न उन्हें बेचने को कुछ बनाओ बाज़ार तुम
न करो यौन शोषण और तिरस्कार तुम
न होकर अमानवीय करो नरसंहार तुम
न छीनो अंग उनके करो ना ये व्यापार तुम
न दबाओ अवाज, कहते जो कहने दो
बच्चों का आप बस बच्चा रहने दो
दो उन्हें अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार तुम
दो उन्हें जीने की आजादी, दो सँवार तुम
दो उन्हें अच्छा लालन पोषण, प्यार तुम
दो उन्हें हाथों से अपने अच्छा आकार तुम
दो उन्हें हक़ उनका, सुनो दिल की पुकार तुम
दो उन्हें जज़्बा लड़ने का, जीत का पुरस्कार तुम
बहते वो नदी की तरह उन्हें बहने दो
बच्चों का आप बस बच्चा रहने दो
बच्चे हैं कहने को पर कल की पीढ़ी हैं बच्चे
बच्चे हैं कल हमारा सफलता की सीढ़ी हैं बच्चे
बच्चे हैं तो मै और आप हैं, महकती फुलवारी हैं बच्चे
बच्चे हैं तो है बचपन, यादें प्यारी प्यारी हैं बच्चे
बच्चे हैं उम्मीद,जज़्बा और विश्वास है बच्चे
बच्चे हैं नहीं बच्चे ज़िन्दगी में बहुत खास हैं बच्चे
न करो ग़लत तुम, न बच्चों को सहने दो
बच्चों का आप बस बच्चा रहने दो
बाल दिवस की बहुत बहुत शुभकामनायें और बधाई ।