आम कहाँ रहता आम
खास बनता रहता है
ये राजनिती है साहेब
लेनदेन चलता रहता है
देने वाला वोट परेशान
बस हाथ मलता रहता है
चैनलों पर बैठे दिग्गज
तर्क निकलता रहता है
कभी यहाँ कभी वहाँ
दल बदलता रहता है
जब लूट लेता विश्वास
तो कुछ खलता रहता है
देखता है बिखेरते हुये
तो ख़ुद सँभलता रहता है
कर कर काली करतूत
वो घर भरता रहता है
करने को अख़बार काला
मुद्दा नया मिलता रहता है
यहाँ नहीं कुछ भी पक्का
सबका सूरज ढलता रहता है
ये भी एक तरह का साँप
आस्तीनों में पलता रहता है
कभी कभी गरम हो जाता
कभी कभी दौर थमता रहता है
रंगो का क्या है वो तो रंग हैं
कभी उड़ता कभी जमता रहता है
आम कहाँ रहता आम
खास बनता रहता है
ये राजनिती है साहेब
लेनदेन चलता रहता है
इस कविता का वास्तविकता से कोई लेना देना है और ये लेखक की कल्पना मात्र है और इसका किसी भी हक़ीक़त से वास्ता होना एक संजोग मात्र है और लेखक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं है।
सर्व अघिकार सुरक्षित।
विकास बंसल