आज की रात है ज़िन्दगी कभी याद आना है ज़िन्दगी कभी भूल जाना है ज़िन्दगी रूठ जाना, मनाना है ज़िन्दगी पल पल आज़माना है ज़िन्दगी सहना और निभाना है ज़िन्दगी आँसू हैं, ख़ुशी है, जज़्बात है ज़िन्दगी ! आज की रात है ज़िन्दगी II कभी अठखेलियाँ है ज़िन्दगी कभी सखी, सहेलियाँ है ज़िन्दगी कभी अनबुझ पहेलियाँ है ज़िन्दगी कभी होती नहीं जो बयाँ है ज़िन्दगी कभी तेरे मेरे दरमियाँ है ज़िन्दगी इनायत है, अमानत है, सौग़ात है ज़िन्दगी ! आज की रात है ज़िन्दगी II कभी दिल, कभी धड़कन है ज़िन्दगी कभी साँसों से अटूट बंधन है ज़िन्दगी कभी दुआएँ, कभी चुम्बन है ज़िन्दगी कभी अपने, कभी अपनापन है ज़िन्दगी कभी बैचेनी, कभी तड़पन है ज़िन्दगी कभी जीत, कभी शह, कभी मात है ज़िन्दगी ! आज की रात है ज़िन्दगी II