अब मेरा पहले जैसा हाल कहाँ वो नैन मटका वो रेशमी रूमाल कहाँ वो चक्कर मारना गली में उनकी रोज़ वो नादान मोहब्बत वो हँसी ख़याल कहाँ वो चर्चे सब तरफ़ होते थे बस हमारे वो लड़ाई झगड़े और वो बवाल कहाँ वो बात बात में बस होती थी बात हमारी वो हम ही थे हीरो और हमारे जैसी मिसाल कहाँ वो हमारा एक तरफ़ा प्यार बड़ी शिद्दत से वो मिलता नहीं था जवाब जिसका सवाल कहाँ वो पता चलना घर में बड़े बुज़ुर्गों को कारनामे वो मम्मी बचाती पापा का घर से निकाल कहाँ वो छुप छुप के होते थे सब काम हमारे रोज़ वो पता लगने पे आने वाला अब भूचाल कहाँ अब मेरा पहेले जैसा हाल कहाँ वो नैन मटका वो रेशमी रूमाल कहाँ