ॐ पार्वतीपतये नमः।
बिगरी बात बने नहीं- लाख करो किन कोय ..,
रहिमन फाटे दूध को-मथे न माखन होय.
मनुष्य को सोच समझ कर व्यवहार करना चाहिए,क्योंकि किसी कारणवश यदि बात बिगड़ जाती है तो फिर उसे बनाना कठिन होता है, जैसे यदि एक बार दूध फट गया तो लाख कोशिश करने पर भी उसे मथ कर मक्खन नहीं निकाला जा सकेगा!

