"ॐ "वक्रतुण्डाय हुं "
ज़िन्दगी की यही रीत है-हार के बाद ही जीत है-थोड़े आँसू हैं, थोड़ी हँसी-आज ग़म है, तो कल है ख़ुशी-ज़िन्दगी की यही रीत...
ज़िन्दगी रात भी है, सवेरा भी है ज़िन्दगी-ज़िन्दगी है सफ़र और बसेरा भी है ज़िन्दगी-एक पल दर्द का गाँव है, दूसरा सुख भरी छाँव है-हर नए पल नया गीत है-ज़िन्दगी की यही रीत...
ग़म का बादल जो छाए, तो हम मुस्कराते रहें-अपनी आँखों में आशाओं के दीप जलाते रहें-आज बिगड़े तो कल फिर बने, आज रूठे तो कल फिर मने-वक़्त भी जैसे इक मीत है-ज़िन्दगी की यही रीत...
खेलते-खेलते एक तितली ना जाने कहाँ खो गयी-एक नन्ही किरण क्यूँ अँधेरे में यूँ सो गयी-सबकी आँखों में फ़रियाद है-सबकी दिल में तेरी याद है-तू नहीं है, तेरी प्रीत है-जिन्दगी की यही रीत है...

