मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता को बेहद शक्तिशाली और दयालु माना गया है, नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा करने से शत्रु परास्त होते हैं तथा निस्‍संतानों को संतान सुख की प्राप्ति होती है।पुराणों के अनुसार, मां स्कंदमाता कमल पर विराजमान रहती हैं इसलिए उन्हें पद्मासना देवी के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि मां स्कंदमाता मातृत्व को परिभाषित करती हैं। मां स्कंदमाता के गोद में छह मुख वाले स्कंद कुमार विराजित रहते हैं। मां स्कंदमाता की पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। मां स्कंदमाता की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है तथा शत्रुओं का विनाश होता है। इतना ही नहीं मां स्कंदमाता की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


स्कंदमाता बीज मंत्र:-

हीं क्लीं स्वमिन्यै नमः।


स्कंदमाता का स्तुति मंत्र:-

या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।