ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।


काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी।

काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी।।

हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम,ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली,बिगड़े बना दे मेरे काम।


ऐसा कठिन पल, ऐसी घड़ी है,विपदा आन पड़ी है।

तू ही दिखा अब रास्ता,ये दुनिया रास्ता रोके खड़ी है।

मेरा जीवन बना इक संग्राम।।ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली,बिगड़े बना दे मेरे काम।


भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए,भुजती जोत जगाई।

जिसका नहीं है कोई जगत में,तू उसकी बन जाए।

तीनो लोक करे तोहे प्रणाम।।ओ शेरोंवाली,ऊँचे डेरों वाली,बिगड़े बना दे मेरे काम।


हे, क्या भेट चढ़ाऊं तुझपे,तू प्रसन्न हो जाए।

दुश्मन थर थर काँपे माँ,जब तू गुस्से में आये।।ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली,बिगड़े बना दे मेरे काम।