ये हमारा प्रेम

एक बच्चे की तरह है

अभी इसकी उम्र ही क्या हुई है ?

एक बरस भी तो नही


अभी बहुत सताएगा ये हम दोनों को

पर अपनी मासूमियत से दिल को गुदगुदायेगा भी

कभी कभी अपनी बेवकूफी भरी हरकतो से

देखना बहुत गुस्सा भी दिलाएगा तुमको


अभी इसकी उम्र ही क्या है ?

एक बरस भी तो नहीं


धीरे धीरे समय के साथ ये बड़ा और परिपक्व होता जाएगा

फिर ये बच्चों जैसे ज़िद नहीं किया करेगा

बातों को छुपाना भी शुरू कर देगा बड़ो की तरह

जैसे अभी बैखौफ होकर सब बता दिया करता है

फिर बोलने से पहले सोचना शुरू कर देगा

पर तब ये तुमको सताना कम कर देगा

क्या पता सताना बन्द ही कर दे


पर जैसे अभी सब सच सच बता दिया करता है

चाहे तुम कितना नाराज़ हो जाओ

फिर क्या पता तुमको खुश करने के लिए झूठ बोलना भी शुरू कर दे


तुम एक बात बताओ

क्या तुम इसको बड़े होने देना चाहती हो?

या

हमेशा के लिए बच्चा बना रहने देना चाहती हो?


-धुआँ