प्रेम
सूरज की किरण है, चाँद की चाँदनी है
घटाओं भरे बादल है, बारिश की बूँदे है
फूलों का खिलना है, कस्तूरी का महकना है
पतझड़ के पत्ते है, सावन के झूले है
प्रेम इंद्रधनुष का हर एक रंग है
जब तक इनका वजूद संसार में रहेगा
तब तक मेरा प्रेम रहेगा
तुम्हारे लिए
-धुआँ

