पंखुड़ियां बे-हिजाब हो जाएं

वो जो हँस दे गुलाब हो जाए


उसकी मदहोश नज़रों से गुज़रे

तो ये पानी शराब हो जाए



पढ़ लूँ जो उसके चेहरे को

ज़िन्दगी मेरी, किताब हो जाए


खोल दे वो जो अपनी ज़ुल्फो को

घटाओं में घिरा महताब हो जाए


करूँ में इज़हार ए मोहब्बत उस से

झुकती पलकें उसका जवाब हो जाए


उसकी आँखो में चेहरा देख लूँ अपना

ख़ुदाया मुक़म्मल ये ख़्याब हो जाए


और क्या माँगूँ ए ख़ुदा तुझ से

तू दे उसे, मेरा हिसाब हो जाए

 

-धुआँ