कर दिया तुझे आज़ाद इश्क़ की क़ैद से
पँख खोल उड़ जा गगन में
काफ़ी सितारे मिलेंगे परवाज़ करते हुए
बस बच उड़ना रहना दुनिया के सफ़र में
मैंने कभी तेरे पँख कतरे ही नहीं थे
मेरा मक़सद सिर्फ़ हिफ़ाज़त ही था
बोलता रहा उस मक़सद से ही अब तक
कहीं पँख कोई नोच ना ले कोई
पर अब जब मेरा हक़ ही नहीं इन रेशम पर
तो मुझे अब बोलने का हक़ भी नहीं
तेरे परवाज़ के सदक़े मेरी जान
उड़ना इतना ऊंचा कि मेरे हाथ ना जाएं
मेरी आवाज़ भी तुझ तक
भूल से कभी पहुँच ना पाए
मुझ से बेहतर बहुत सितारे होंगे
उड़ान में तुमको मिलेंगे भी
मैं बस चमकता रहा तेरी रौनक से
मेरा अपना कुछ भी नहीं
चल अब पँख खोल फिर
मैं तुझे हासिल ही नहीं
कोई मिलेगा हमख़्याल तेरा
जो मुझ से ज्यादा तेरा ख़्याल भी रखे
बिछा दे अपनी पलकें उन राहों पर
इस जहाँ में जहां तू क़दम भी धरे
पर देखना वो मेरी तरह हिफ़ाज़त भी करे
क्या बोलने लगा मैं भी....
ये हिफ़ाज़त तो क़ैद थी
तुझ अब क़ैद होना नहीं है
तुझको भरनी है अपनी उड़ान
इस ज़मीन की परवाह किये बग़ैर
-धुआँ

