खुशबू ये कहाँ से आती है
ज़ुल्फ़ तेरी कहीं लहराती है
चाँद भी देखता है छत पर से
जब तू चांदनी में नहाती है
तेरी आँखे देती है दिलासा मुझको
मेरी ज़िन्दगी इनमे मुस्कुराती है
भर जाते है रंग इन फिज़ाओ में
मेहंदी हाथों में जब तू लगाती है
ख़्याब तेरे बिखरे हुए है सुख़न में मेरे
कलम मेरी तुझमे पनाह पाती है
चले जाते है सब छोड़ कर मुझको
एक तेरी याद ठहर जाती है
-धुआँ
सुख़न - शायरी , कविता

