फलाने दा और उनके चेले

______________________

दो चार दोहरा और गुटखा खा कर

जब मैं थूकता हूं

जमीन लाल हो जाती है

और कविता बन जाती है

उसी लाल मिट्टी से

लेकिन थूक ज़मीन पर पड़ने से पूर्व

मेरे कुछ प्रिय चेले

चाट जाते है

लाल रंग के थूक को

और कहते है

यह थूक नहीं

फलाने दा का आर्शीवाद है

और आर्शीवाद को माथे पर लगाकर

खुशी से फूले नहीं समाते

मेरी छोटी सी बात को भी

बड़ी गम्भीरता से देखते है

और कभी–कभी भावुकता से

फिर पूछ देते है

फलाने दा आपके पीसाब करने का तरीका

बड़ा प्रभावित करता है

कैसे कर लेते है आप

इतना सहज रूप से

एक जगह पर

एक सांस में

मैं भयभीत होता हूं

इनकी जिज्ञासा से

कहीं उस गीली मिट्टी को

आर्शीवाद समझ कर

माथे पर न लगा लें

मेरे प्रिय चेले।

© विकास