मैं तुमसे प्यार करती हूं

________________________

मैं तुमसे प्यार करती हूं

उस तरह नही

जैसे शिकारी करता है

अपने शिकार से

मछुआरा करता है

मछलियों से

उस तरह भी नहीं

जैसे हवा होती है बेचैन

किसी जलते हुए दिए को बुझाने के लिए

मेरी समूची देह

किसी और के पास है

उम्र भर के लिए

घर वालो ने गिरवी रख दी है

शादी के नाम पर

और यहां पर रोने पर भी पाबंदी है

किसी और बहाने से

जब मिलूंगी तुमसे तो बताउंगी

किसी कोने की तलाश में रहती हूं अक्सर

शायद मिल जाए कोई ऐसी जगह

जहां खुल के रो सकूं

तुम ये न समझना

मैं खुश हूं ,ऐश में हूं

शायद तुम्हे मालूम नहीं वो पीड़ा

जब किसी अनजान व्यक्ती के साथ बाटनी पड़ती हो अपनी पूरी देह

किसी का प्यार हृदय में लिए

किसी और के साथ सोने से बड़ी भयावह क्रिया

इस दुनियां में कुछ भी नहीं।

© विकास गोंड