छुपे छुपे से रहते हैं, सरे आम नहीं हुआ करते !!
कुछ रिश्ते बस एहसास ही होते हैं, उनके नाम नहीं हुआ करते !!!...
समझ जाते हैं वो बात हमारी बिना बोले ही हमेशा !!
ख़िलाफ़ होते नहीं कभी उनके फ़रमान नहीं हुआ करते !!!…
कटती ज़िन्दगी कैसे अगर होते नहीं वो ज़िन्दगी में हमारी !!
ज़िन्दगी होती बेरंग हमारी यहाँ सुबह शाम नहीं हुआ करते !!!…
बोलने वाले तो बहुत बोलते पर वो विश्वास नहीं करते !!
नाम है हमारा उनके होने से ही हम बदनाम नहीं हुआ करते !!!…
बदौलत उनके ही सब कुछ यहाँ पर हमारा आज !!
होते नहीं अगर वो ज़िन्दगी में तो हमारे कुछ काम नहीं हुआ करते !!!…
क़ीमती हैं हम उनकी वजह से कोई ख़रीद नहीं सकता !!
ख़रीददारी बहुत करते दुनिया वाले पर हमारे दाम नहीं हुआ करते !!!…
